अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईली फ़ौज के हवाई हमलों के ताज़ा क्रम में दो बच्चों सहित 7 फ़िलिस्तीनी शहीद और 5 अन्य घायल हुए हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार कल रात ग़ज़्ज़ा के दैरुल बलह क़स्बे में मोटर साइकिल पर सवार दो फ़िलिस्तीनियों पर हवाई हमला किया गया जिसमें एक शहीद और एक घायल हो गया जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है। इससे पूर्व कल दैरुल बलह में ही इस्राईली फ़ौज के हवाई हमला में दो फ़िलिस्तीनी बच्चों शहीद हुए जबकि सोमवार को बैत हानून इलाक़े पर इस्राईल के हवाई हमलों में 4 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए। ज्ञात रहे इस्राईली फ़ौज सुरक्षा के बहाने आए दिन ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हमले करती रहती है जिसके दौरान अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर अत्यधिक बल प्रयोग किया जाता है जिसमें अधिकांश आम फ़िलिस्तीनी नागरिक शहीद या घायल होते हैं। ज्ञात रहे इस्राईल ने 2007 से ग़ज़्ज़ा पट्टी का पर घेराबंदी कर रखी है जिससे इस क्षेत्र में बेरोज़गारी, ग़रीबी और जीवन स्तर में अभूतपूर्व स्तर तक गिरावट आयी है। इस्राईल के इस अत्याचार से सैकड़ों बीमार फ़िलिस्तीनी, इलाज की सुविधाओं के अभाव के कारण शहीद हो चुके हैं।............166
19 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 323613
ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईली फ़ौज के हवाई हमलों के ताज़ा क्रम में दो बच्चों सहित 7 फ़िलिस्तीनी शहीद और 5 अन्य घायल हुए हैं.....